Jharkhand

Apr 21 2024, 20:13

अपडेट: उलगुलान रैली में पहुंचे सभी विपक्षी नेता,किया क्रांति का आगाज,पढ़िए इस अवसर पर किसने क्या कहा....?






झारखंड डेस्क झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित् आज् रविवार को रैली में विपक्षी गठबंधन 'INDIA' ने अपनी ताकत दिखाई। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेतृत्व में उलगुलान रैली का इस्आयोजन में देश के करीब सभी प्रमुख विपक्षी दल के नेता पहुंचे। इस रैली को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को सत्ता की कोई इच्छा नहीं है। वह सिर्फ देश की सेवा करना चाहते हैं। वह देश को नंबर 1 बनाना चाहते हैं। कई लोग कहते हैं कि ये मुश्किल है। 'जेल के ताले टूटेंगे, अरविंद केजरीवाल, हेमंत सोरेन छूटेंगे...।' उन्होंने कहा कि राजनीति बहुत गंदी चीज है, उनके खाने में कैमरा लगाया जा रहा है। वे शुगर के मरीज हैं। वे पिछले 12 वर्षों से प्रतिदिन 50 यूनिट इंसुलिन ले रहे हैं, लेकिन उन्हें जेल में इंसुलिन नहीं दी जा रही है। वे दिल्ली के सीएम को मारना चाहते हैं। वे बहुत बहादुर हैं। वह शेर हैं। उन्हें जेल में भी 'भारत माता' की चिंता है। *कल्पना सोरेन* रैली में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने उनका संदेश पढ़ा। उन्होंने कहा कि भाजपा विपक्ष शासित राज्यों में सरकारें गिराने का काम कर रही है, हम लोकतंत्र को विफल नहीं होने देंगे। हेमंत सोरेन ने जेल से अपने संदेश को पढ़ते हुए कल्पना ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मेरे पति हेमंत सोरेन को चुनाव से ठीक पहले उन ताकतों ने जेल में डाल दिया, जो उनकी सरकारों के खिलाफ साजिश रच रहे थे। विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए ईडी और सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है, लेकिन भाजपा और ऐसी ताकतों को झारखंड से बाहर कर दिया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि अगर पार्टी मौजूदा चुनाव जीतती है तो यह आदिवासियों के लिए एक 'बड़ा खतरा' होगा। गठबंधन की 'शक्ति' इतनी मजबूत है कि भाजपा उसे नही तोड़ सकती:-खड़गे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे 500, 400 सीटें कहते रहते हैं, लेकिन इस बार गठबंधन की 'शक्ति' इतनी मजबूत है कि चाहे वह पीएम मोदी हों या कोई भी हो, भाजपा के लोग हमारी शक्ति को नहीं तोड़ सकते। वे हमें डराने की कोशिश कर रहे हैं। यह इंकलाब का आगाज है: मान सभा को संबोधित करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री और आप नेता भगवंत मान ने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी नहीं है, बल्कि भारतीय जुमला पार्टी है। देश में बड़ा इंकलाब आने वाला है। आज जहां तक नजर जा रही थी वहां तक लोगों की भीड़ थी, लोगों में बहुत उत्साह था। जब बदलाव के लिए लोग चलते हैं तो ऐसी ही भीड़ दिखती है। संजय सिंह ने पीएम मोदी पर साधा निशाना संजय सिंह ने पीएम मोदी को घेरा इस दौरान 'आप' सांसद संजय सिंह ने भी लोगों को संबोधित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि INDI गठबंधन भारत के लिए काम करेगा और पीएम मोदी अदाणी के लिए काम करेंगे। भाजपा ने बंगाल में '400 पार', '200 पार', दिल्ली में '35 पार', झारखंड में '65 पार' जैसे नारे देकर लोगों को गुमराह किया। '400 पार' का नारा फर्जी है। इस बार आपको उन्हें 'ताड़ी पार, ताड़ी पार' कहना चाहिए। संजय सिंह ने कहा कि पूरे हिंदुस्तान में बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर का संविधान चलता है और भारत तथा हम सब लोग उनके संविधान को मानते हैं। भाजपा नागपुर के संविधान को मानते हैं। नागपुर का संविधान कहता है कि दलितों का आरक्षण खत्म करो, आदिवासियों का आरक्षण खत्म करो, पिछड़ों का आरक्षण खत्म करो, चुनाव खत्म करो... मैं आपसे कहना चाहता हूं कि ये अंतिम चुनाव है और इस बार चुनाव में इनको हराने का काम करना और कहना कि हम देश का संविधना नहीं बदलने देंगे। प्रियंका चतुर्वेदी ने कही यह बात INDIA ब्लॉक की 'उलगुलान न्याय महारैली' में शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि उद्धव ठाकरे ने मुझ से कहा कि प्रियंका तुम झारखंड जाओ और हमारी दो बहनें एक दिल्ली में और एक झारखंड में जो लड़ाई लड़ रही हैं उनके साथ उनकी आवाज उठाओ। देश की जनता को बताओ कि किस प्रकार ED-CBI-IT विपक्ष का गला घोंटने का काम कर रही है। तेजस्वी का केंद्र सरकार पर तंज रैली में राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि पीएम मोदी ने केवल ये काम किए हैं- देश में गरीबी बढ़ाई, महंगाई बढ़ाई, जुमलेबाजी की। 2014 में उन्होंने कहा था कि हर साल 2 करोड़ लोगों को नौकरी दी जाएगी, वो नौकरी कहां गई? कालाधन वापस आएगा और सभी के खाते में 15 लाख रुपए डाले जाएंगे। आप लोग के खाते में पैसा नहीं आया, लेकिन बीजेपी के खाते में चंदा चुनावी बॉन्ड के जरिए हजारों- करोड़ों रुपए आ गए हैं। अखिलेश ने कही ये बात.... बोले- वे चुनाव हार चुके हैं 'उलगुलान न्याय महारैली' में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भी मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब से इन्होंने आपके (झारखंड) मुख्यमंत्री और दिल्ली के मुख्यमंत्री को जेल भेजा है वे चुनाव हार चुके हैं। मैदान में जब पहलवान हारने लगता है तब कई तरह के हथकंडे अपनाता है। भाजपा यह न भूले कि शेर को गिरफ्तार किया है, लेकिन उनकी दहाड़ को गिरफ्तार नहीं कर पाए हैं। 28 पार्टियों के समर्थन का दावा गठबंधन के नेताओं का दावा है कि 28 पार्टियों ने रैली का समर्थन किया है। पांच लाख से अधिक लोग इसमें भाग लेंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आप सांसद संजय सिंह, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी नेता मंच पर मौजूद रहे। विपक्षी गठबंधन की रैली से पहले मैदान में हंगामा इस बीच विपक्षी गठबंधन की रैली से पहले मैदान में जमकर हंगामा हुआ। यहां दो गुटों के बीच झड़प हुई। दोनों गुटों के बीच जमकर कुर्सियां चलीं। हालांकि, इसकी वजह अब तक सामने नहीं आई है। झड़प के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। चंपई सोरेन ने कही यह बात इससे पहले झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने रैली की तैयारियों को लेकर ‘इंडिया’ के नेताओं के साथ बैठक की। सोरेन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, 'यह रैली केंद्र सरकार द्वारा आदिवासियों एवं मूलवासियों पर हो रहे अत्याचारों तथा उन्हें जल, जंगल व जमीन से दूर करने की साजिश का पर्दाफाश करेगी।' भाजपा ने किया पलटवार इस बीच झारखंड भाजपा ने ‘इंडिया’ की रैली को 'ग्रेट फेमिली गेट टुगेदर शो' करार दिया। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि यह ऐसी पार्टियों का समूह है, जो अपने परिवारों को बढ़ाना चाहती हैं। देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान से डरकर वे लोग एक मंच पर आए हैं।

Jharkhand

Apr 21 2024, 19:00

तेजस्वी यादव ने गानागुनगुनाया कुछ इस अंदाज में,,,तुम तो धोखेबाज हो ,वादा करके भूल जाओगे

इसके बाद उन्होंने भाजपा पर जम कर निशाना साधा।

कल्पना सोरेन ने मंच से लोगो का जोहर के साथ अभिवादन किया। भरी अपनी हुंकार

आज् रांची के प्रभाततारा मैदान में इंडिया गठबंधन ने उलगुलान रैली में हुंकार भरा ।

इस् अवसर पर तेज़स्वी यादव् ने कहा अब नही चलेगी ठगो की सरकार । आज देश विषम परिस्थिति से गुजर रही है 2014 की एनडीए सरकार पूंजी पतियों की सरकार है। देश के लोगो को बड़ी चतुराई से ठगा जा रहा है। 

एनडीए की सरकार गैर भाजपा शासित राज्यों में भेदभाव की भावना रख रही है।

मणिपुर जल रहा कि

उन्होंने कहा आज मणिपुर जल रहा है। आदिवासियों का इज्जत लूटा जा रहा फिर भी केंद्र सरकार इनकी सुध नहीं ले रही है। ये हैं इनकी आदिवासियों के प्रति जवाबदेही।

वही झारखंड के मुख्यमंत्री। चंपई सोरेन ने कहा भाजपा कभी भी यहाँ के मूलवासी, आदिवासी की बात नहीं करती।

प्रधानमंत्री आवास पर भी झारखंडियों को छला गया है।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिर्फ जुमलेबाजी करते हैं।

वहीं कल्पना सोरेन ने कहा वह कि झारखंड कि समस्त भाइयो बहनो और माताओं को जोहार आज आदिवासी के हक और उसके अस्मिता का सवाल है।हम आज झुक जाएंगे तो हमे हमेशा झुकाया जायेगा।केंद्र सरकार पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा केंन्द्रिय् एजेंसियो का  दुरूपयोग कर जानता द्वारा चुने गये मुख्यमंत्रियों को जेल भेजा जा रहा है।इस लिए हमे ऐसे सरकार को बदलना होगा जो हमारे संविधान और लोकतंत्र को समाप्त कर रहा है।

इस अवसर पर देश भर से इंडिया एलाइंस के कई नेता ने हुंकार भड़ा और सत्ता परिवर्तन कि बात कही।

Jharkhand

Apr 21 2024, 14:30

इंडिया गठबंधन की महारैली उलगुलान में नही भाग लेंगे लोबिन हेम्ब्रम,गठबंधन दलों के साथ पार्टी की रैली को लेकर वे हैं नाराज

मुक्ति के रांची में इंडिया गठबंधन की महारैली होने जा रही है. इससे पहले राज्य की सत्ताधारी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा के एक विधायक की नाराजगी सामने आई है. 

जेएमएम विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने ऐलान कर दिया है कि वह महारैली में शामिल नहीं होंगे. वह गठबंधन दलों के साथ पार्टी की रैली को लेकर नाराज हैं और पार्टी को अकेले चुनाव लड़ने की वकालत कर रहे हैं.

जेएमएम विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने कहा, "मैं आखिर उलगुलान न्याय महारैली में क्यों जाऊं? झारखण्ड मुक्ति मोर्चा में ऐसी क्या कमजोरी आ गई है जो पूरे गठबंधन के साथ वहां रैली कर रहे हैं. 

क्या झारखण्ड मुक्ति मोर्चा अकेला सक्षम नही था?" उन्होंने कहा, "जब गुरुजी अकेले झारखण्ड राज्य का आंदोलन कर रहे थे तब तो उनके साथ कोई नहीं था. कोई गठबंधन नही था लेकिन वह सच्चाई की लड़ाई लड़े थे."

हेमंत सोरेन सीएम बने तो संगठन शिथिल पड़ गया

लोबिन हेम्ब्रम ने कहा, "गुरुजी की अगुवाई में बहुत लोगों ने अपनी कुर्बानी दी हैं, तो जेएमएम में फिर किस बात की कमजोरी है? ऐसा क्या जरूरत पड़ गया उलगुलान करने की. पार्टी से नाराजगी के बाद लॉबीन हेंब्रेम ने राजमहल सीट से अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है.

 उन्होंने कहा जेएमएम संगठन बहुत अच्छा था. इसलिए पिछले चुनाव में बहुत सारे लोग विधायक बने लेकिन जब से हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री बने संगठन शिथिल पड़ गया."

Jharkhand

Apr 21 2024, 14:29

उलगुलान के बाद् कल्पना सोरेन के राजनितिक एजेंडा होंगे तय,कयास और सियासी चर्चाओं के बीच जानिए इस महारैली के पीछे क्या है उधेश्य...?

विनोद आनंद

आज रांची में उलगुलान रैली है।इस रैली में कल्पना सोरेन ने अपनी पार्टी जेएमएम जिला स्तर से लेकर पंचायत स्तर पर लोगों को रांची में जुटा रही है।उलगुलान का मतलब है जबरदस्त आंदोलन, क्रांति स्थानीय वह क्रांति जो उलगूलन के रूप में अंग्रेजी ताकत से लड़ने के लिए सिद्धू कानू और विरसा मुंडा ने किया था।आज मोदी सरकार के विरुद्ध उल्गुनान का विगुल कल्पना ने रांची से भरी है।

 हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद से उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने जब से सक्रिय राजनीति में कदम रखी अपने पति और ससुर की विरासत को संभालने की पूरी कोशिस कर रही है।

उन्होंने मुंबई में जाकर दहाड़ लगायी।और पूरे देश का ध्यान अपने ओर खींचा।उसी तरह सी एम चंपई सोरेन के साथ दिल्ली के रामलीला मैदान भी गई जहां उन्होंने अपने अंदाज और राजनितिक परिपक्वता का परिचई दिया और जेएमएम संगठन को मज़बूती देने,हेमंत सोरेन को जेल जाने के बाद संगठन में आई रिक्तता को भरने का बीड़ा उठाया।

अब् इसी बीड़ा को पंख देने के उद्देश्य से कल्पना सोरेन ने 21 अप्रैल को रांची में उलगुलान रैली की कर रही है। इस रैली में राहुल गांधी और लालू प्रसाद यादव के भी आने की उम्मीद जताई जा रही जो।

संगठन पर भी मज़बूत पकड़ की कोशिश

उलगुलान रैली के बहाने झारखंड के सभी जिले से झामुमो के कार्यकर्ताओं को जुटाने की कोशिश की जा रही है।इसके लिए स्थानीय विधायक से लेकर जिला अध्यक्ष को भी लगाया गया है। जिला अध्यक्षों ने ब्लॉक अध्यक्ष तक को इसके लिए दिशा-निर्देश दे रखा जो।

 उलगुलान रैली के पीछे का उधेश्य

आखिर उलगुलान रैली के बारे में लोग सोच रहे हैं कि यह् क्या है? उलगुलान रैली का मतलब ?

 उलगुलान रैली के बहाने क्या कल्पना सोरेन झामुमो के नेताओं और कार्यकर्ताओं को एकसूत्र में बांधने की कोशिश कर रही है और कमान अपने हाथ में ले रही है। 

 यह सच कि यह ऐसा अवसर है जब कल्पना सोरेन जेएमएम के एक एक कार्यकर्ता वह से सीधे रूबरू होगी और विपक्ष के राजनीति में भी अपनी पकड़ मज़बूत् कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना पायेगी।हो सकता है अगर विपक्ष सरकार बनाने कि स्थिति में आ जाती है तो महत्वपूर्ण भूमिका में आ सकती है।

इस उलगूलन से कल्पना को कितना मिल सकता है फयादा


उलगुलान रैली को लेकर लोग यह चर्चा कर रहे हैं कि क्या कल्पना सोरेन को इस आंदोलन के राजनितिक फायदें हो सकते हैँ।यह तो तय् है कि वह एक झारखंड से गठबंधन के मज़बूत चेहरा के रूप में उभर रही है।हो सकता है गांडेय उप चुनाव के बाद वे राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में भी प्रतिस्थापित हो सकती है और जेल् से निकलने के बाद हेमंत केंद्रं की राजनीति कर सकते है। कयास तो कई लगाए जा रहे हैँ।लेकिन अब आने वाले समय में इस उलगुलान सफलता पर इसके इफेक्ट का पता चलेगा।

जबदस्त तरीके से आंदोलन करने वाली है? या इसका मतलब कुछ और है. उलगुलान रैली का कितना फायदा कल्पना सोरेन को मिलता है यह तो आने वाले दिनों में ही पता चलेगा.

Jharkhand

Apr 21 2024, 13:27

आज रांची में होगा विपक्ष के कई बड़े नेताओं का महाजुटान,झारखंड मुक्ति मोर्चा के उलगुलान रैली में मोदी सरकार के विरुद्ध भरेंगे हुंकार

झारखंड डेस्क

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरोध में आज रविवार को रांची में 2 बजे से उलगुलान न्याय महारैली का आयोजन किया जा रहा है।

इसके पुर्व अरविन्द केज़रीवाल् एवं हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने 31 मार्च को दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली का आयोजन किया था। इसमें विपक्ष के नेताओं का जमावड़ा लगा था।

इसी तर्ज पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरोध में रविवार को 2 बजे से उलगुलान न्याय महारैली हो रही है।

रैली की सफलता के लिए हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने मोर्चा संभाल रखा है।

इन नेताओं का होगा जुटान


इस् रैली में कोंग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी RJD अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव तेजस्वी यादव, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, भाकपा माले महासचिव दीपांकर भट्टाचार्या, आम आदमी पार्टी से संजय सिंह, अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, फारूक अब्दुल्ला, शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट से प्रियंका चतुर्वेदी आदि तमाम नेताओं का जुटान होगा।

इसमे रैली आयोजन के पीछे का है यह उधेश्य


झारखंड में चुनावी एजेंडा बनाने की रणनीति

इस महारैली की मेजबानी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) कर रहा है।

इसके माध्यम से विपक्ष के नेता चुनावी एजेंडा तय करेंगे।

गठबंधन पहले ही ED की ओर से की गई हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को साजिश बता रहा है।

अब जोरदार कोशिश होगी कि इसे लोकसभा चुनाव में चुनावी एजेंडा बना कर इसी आधार पर में मुकाबला किया जाए।

स्वास्थ्य कारणों से भाग नहीं लेंगे शिबू सोरेन


मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। वर्षों बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा कोई ऐसा कार्यक्रम आयोजित कर रहा है, जिसमें पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की मौजदूगी नहीं होगी।

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से लेकर तमाम वरिष्ठ नेता जरूर मौजूद रहेंगे, लेकिन झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन के पहुंचने पर संशय है। स्वास्थ्य कारणों से वह कार्यक्रम में भाग नहीं ले सकेंगे।

Jharkhand

Apr 21 2024, 08:16

आज का रशिफल,21 अप्रैल 2024: जानिए रशिफल के अनुसार आज आप का दिन कैसा रहेगा...?

मेष राशि- आज कार्यक्षेत्र में उत्साह और सकारात्मक उर्जा के साथ कार्य करने की आपकी कोशिश सफल रहेगी. आप अपने विवेक से व्यवसाय में किसी बडे प्रोजेक्ट को प्राप्त करने में सफल रहेंगे. आर्थिक लाभ प्राप्त होगा. शत्रु पक्ष से सावधानी रखने की जरूरत है.

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- लाल

वृषभ राशि- आज आप किसी बडे़ प्रोजेक्ट को प्राप्त करने में सफल रहेंगे. कार्यक्षेत्र में नया प्रोजेक्ट मिलने से मानसिक प्रसन्नता होगी. व्याव्साय में शत्रु पर विजय प्राप्त होगी. धन-धान्य का लाभ होगा. किसी को दिया गया पुराना धन अचानक प्राप्त हो सकता है. परिवार का सहयोग मिलेगा. आज आप कोई कीमती चीज खो सकते है, इस लिए सावधानी बरतें.

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- सफेद

मिथुन राशि- आज व्यय में अधिकता रहेगी. किसी अच्छे कार्य में पैसा खर्च करने से मानसिक शांति प्राप्त होगी. व्यापार में कठिनाईयां उत्पन्न होंगी. स्वास्थ्य लाभ होगा. धन-धान्य की प्राप्ति होगी. संतान का सहयोग प्राप्त होगा. भूमि में निवेश करने से लाभ होगा.

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- नीला

कर्क राशि- कार्यक्षेत्र में आज समय का सदुपयोग सही से करें, वरना कार्य का बोझ बढ़ सकता है. व्यापार में आर्थिक लाभ मनमुताबिक रहेगा. किसी खास कार्य को लेकर मित्रों पर अधिक विश्वास न करें. सहयोग तो मिल सकता है, लेकिन कुछ हानि भी हो सकती है.

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- गुलाबी

सिंह राशि- कार्यक्षेत्र में आज मन में उत्साह बना रहेगा. सहकर्मी के साथ उत्तम समय व्यतीत करेंगे. व्यवसाय का विस्तार करना फलदायक रहेगा. परिवार के किसी सदस्य को मातृ सुख प्राप्त होगा. घर में प्रसन्नता का वातावरण बनेगा. भौतिक वस्तुओं की खरीदारी में काफी व्यस्त रहेंगे.

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- नारंगी

कन्या राशि- कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों से प्रोत्साहन प्राप्त होगा. व्यापार में आज मानसिक रूप से कुछ परेशान आएंगे. प्रॉपर्टी आदि में आज निवेश करने से बचें. माता की स्वास्थ्य के प्रति कुछ चिंतित रहेंगे. मित्रों से सहयोग तथा साझेदारी से लाभ मिलेगा.

शुभ अंक- 1

शुभ रंग- भूरा

तुला राशि- कार्यक्षेत्र में उन्नति प्राप्त होने से मन में प्रसन्नता होगी. व्यापार के लिए आज का दिन बहुत अच्छा तो नहीं है, किन्तु मनमुताबिक धन लाभ अवश्य होगा. परिवार का सुख और सहयोग प्राप्त होगा. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें.

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- हल्का हरा

वृश्चिक राशि- कार्यक्षेत्र में आज का दिन आपके लिये उत्तम रहेगा. व्यापार में साझेदारी से लाभ मिलेगा. भूमि सम्बन्धी लाभ मिलेगा. मित्रों का सहयोग मिलेगा. परिवार के किसी सदस्य से प्रिय समाचार की प्राप्ति होगी. प्रियजन से मिलाप होगा.

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- सफेद

धनु राशि- आज कार्यक्षेत्र से संबंधित भागदौड़ अधिक रहेगी. यात्रा में व्यय अधिक होने से चिंतित रहेंगी. व्यापार में धैर्य से काम लेने से सफलता प्राप्त होगी. धन में लाभ होगा. स्वास्थ्य भी थोड़ा असंतोषजनक रहेगा. काफी दिनों से अटके हुए कुछ काम आज पूर्ण होंगे.

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- पीला

मकर राशि- कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ बिठाकर कार्य करेंगे. व्यापार में लाभ की दृष्टि से आज का दिन तो सामान्य रहेगा, लेकिन कार्य में विस्तार से आत्मसंतुष्टि मिलेगी. दाम्पत्य सुख के साथ मित्रों का सहयोग और साझेदार से लाभ मिलेगा. शरीरिक स्वास्थ्य उत्तम रहेगा.

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- बैंगनी

कुम्भ राशि- कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. व्यापार के साथ-साथ साझेदारी में नया कारोबार प्रारम्भ होगा, जिससे व्यापार में प्रगति होगी. धन का लाभ अच्छा होगा. संतान की शिक्षा पर धन खर्च अधिक होगा. धर्म कार्य सम्पन्न होंगे.

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- काला

मीन राशि- कार्यक्षेत्र से संबंधित स्थान परिवर्तन के योग है. व्यापार में व्यस्तता अधिक होगी. मित्रों के साथ मनोरंजन के लिए छोटी यात्रा पर जा सकते हैं. धार्मिक कार्य सम्पन्न होंगे. आधे दिन बाद शरीर में आलस्य महसूस करेंगे.

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- काला

Jharkhand

Apr 21 2024, 08:15

आज का पंचांग- 21 अप्रैल 2024: जानिए पंचांग के अनुसार आज का मुहूर्त और ग्रहयोग

विक्रम संवत- 2081, पिंगल

शक सम्वत- 1946, क्रोधी

पूर्णिमांत- चैत्र

अमांत- चैत्र

तिथि

शुक्ल पक्ष त्रयोदशी - 22 अप्रैल, 01:11 ए एम तक

नक्षत्र

उत्तराफाल्गुनी - 05:08 पी एम तक

योग

व्याघात - 03:45 ए एम, अप्रैल 22 तक

सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय- 05:49 ए एम

सूर्यास्त- 06:51 पी एम

चन्द्रोदय- 04:39 पी एम

चन्द्रास्त- 04:49 ए एम, अप्रैल 22

अशुभ काल

राहू- 05:13 पी एम से 06:51 पी एम

यम गण्ड- 12:20 पी एम से 01:58 पी एम

कुलिक- 03:35 पी एम से 05:13 पी एम

दुर्मुहूर्त- 05:06 पी एम से 05:58 पी एम

वर्ज्यम्- 02:32 ए एम, अप्रैल 22 से 04:20 ए एम, अप्रैल 22

शुभ काल

अभिजीत मुहूर्त- 11:54 ए एम से 12:46 पी एम

अमृत काल- 09:01 ए एम से 10:49 ए एम

ब्रह्म मुहूर्त- 04:21 ए एम से 05:05 ए एम

शुभ योग

सर्वार्थ सिद्धि योग-पूरे दिन

अमृत सिद्धि योग - 05:08 पी एम से 05:48 ए एम, अप्रैल 22

रवि योग - 05:08 पी एम से 05:48 ए एम, अप्रैल 22

Jharkhand

Apr 20 2024, 18:09

मोना हत्याकांड में पति, सास व ससुर कोर्ट में हाजिर, सुनवाई की तारीख तय


धनबाद :बरवाड़ा थाना क्षेत्र के ऋषि नगर, भेलाटांड़ निवासी अभिषेक कुमार की 36 वर्षीय पत्नी मनिका अघोरी उर्फ मोना की हत्या मामले की सुनवाई शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीरज कुमार विश्वकर्मा की अदालत में हुई. आरोपित पति अभिषेक कुमार, सास मीना देवी व ससुर ब्रजेश कुमार कोचगवे कोर्ट में सशरीर उपस्थित हुए.

उनकी ओर से उनके वकील ने पैरवी की. अभियोजन पक्ष की ओर से लोक अभियोजक अवधेश कुमार ने अपना पक्ष रखा.

कोर्ट ने आरोपियों पर आरोप तय करने के लिए अगली तारीख 16 मई 2024 तय की है. उल्लेखनीय है कि मृतक के पिता अघोरी धर्मेंद्र बिहारी लाल की शिकायत पर बरवाड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. इसके मुताबिक, शादी के 13 साल बाद भी मोना को कोई संतान नहीं हुई। जिसके चलते सास-ससुर उसे मार कर अपने बेटे की दूसरी शादी कराना चाहते थे. घटना के वक्त घर में मोना के पति अभिषेक कुमार, ससुर ब्रजेश कुमार कोचगवे,

सास मीना देवी मौजूद थे. 

पांच लाख रुपये दहेज के लिए तीनों ने मिलकर मोना की हत्या कर दी. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल एक धारदार चाकू, खून से सना तौलिया और अभिषेक और उसके माता-पिता के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। श्री लाल ने अपने दामाद अभिषेक कुमार, समधी ब्रजेश कुमार कोचगवे और समथन मीना देवी पर अपनी बेटी मनिका अखौरी उर्फ मोना की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है. 

पुलिस ने 19 जुलाई 2023 की रात तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 20 जुलाई को कोर्ट में पेश किया. जहां से उसे जेल भेज दिया गया. हालांकि, तीनों आरोपी फिलहाल जमानत पर हैं.

Jharkhand

Apr 20 2024, 18:07

झारखण्ड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने सोमवार से सभी स्कूलों का समय बदला


धनबाद : झारखण्ड सरकार स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा निर्गत पत्र में सोमवार से स्कूल संचालन में परिवर्तन किया गया है जो अगले आदेश तक लागू रहेगा।

झारखण्ड राज्य में अत्यधिक गर्मी पड़ने एवं लू को ध्यान में रखते हुए राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालयों में कक्षा केजी से कक्षा 08 तक की कक्षाएँ सुबह 7.00 बजे से 11.30 बजे तक एवं कक्षा 09 से ऊपर की कक्षाएँ सुबह 7.00 बजे से 12.00 बजे तक संचालित की जाएगी।

इस अवधि में प्रार्थना सभा या खेलकूद एवं अन्य गतिविधियाँ धूप में संचालित नहीं की जाएगी, परन्तु मध्याहन भोजन का संचालन जारी रहेगा।

Jharkhand

Apr 20 2024, 15:25

धनबाद IIT-IISM के नए निदेशक के रूप में सुकुमार मिश्रा को मिली ज़िम्मेबारी,पिछले कुछ दिनों से यह पद था खाली


झारखंड डेस्क

धनबाद :लंबे इंतजार के बाद आईआईटी आईएसएम धनबाद को नये निदेशक के रुप में प्रोफेसर सुकुमार मिश्रा को जिम्मेवारी मिली है।

 आईआईटी दिल्ली में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग शाखा के प्राध्यापक रहे सुकुमार मिश्रा को केंद्र सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर यह जिम्मेबारी दी गयी है।

 इसके साथ ही देश के छह अन्य आईआईटी में नए निदेशकों की नियुक्ति की गई है।

प्रो मिश्रा वर्तमान में आईआईटी दिल्ली के अबू धाबी परिसर के डीन हैं। उनका कार्यकाल पांच साल का होगा। आईआईटी आईएसएम के निदेशक का पद पिछले साल जुलाई से खाली था। आईआईटी आईएसएम के निदेशक पद के लिए विज्ञापन पिछले साल फरवरी में ही जारी किया गया था। पिछले 21 वर्षों से आईआईटी दिल्ली से जुड़े हुए हैं। प्रो. मिश्रा पिछले 21 वर्षों से आईआईटी दिल्ली से जुड़े हुए हैं। उन्होंने एनआईटी राउरकेला से बी.टेक और एम.टेक की पढ़ाई की।

प्रो सुकुमार मिश्र की गिनती इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में देश के प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों में होती है। उनके नाम कई आविष्कार हैं। इनमें से उन्हें 13 आविष्कारों का पेटेंट मिल चुका है। 

जल्द योगदान दे रहा हूं: प्रो. सुकुमार मिश्रा

 वर्तमान में अबू धाबी में रहते हैं। नियुक्ति की जानकारी मिलने के बाद आईआईटी आईएसएम से संपर्क करने का प्रयास किया गया। उन्हें ई-मेल भेजकर यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि वे कब योगदान देंगे। कहा जा रहा है कि वह जल्द ही योगदान देंगे।